छत्तीसगढ़
09 Apr, 2026

आचार्य मिश्र को ज्ञान भारतम् मिशन में सम्मान

सुप्रसिद्ध इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में योगदान के लिए “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत सम्मानित किया गया।

रायपुर, 09 अप्रैल 2026।

सुप्रसिद्ध इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र को “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आचार्य मिश्र का यह सम्मान भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में उनके वर्षों के समर्पण का प्रतीक है। यह अवसर रायपुर जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।

सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिस्वरंजन आचार्य मिश्र के निवास पर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके शोध, तप और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के प्रति आचार्य मिश्र के योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने आचार्य मिश्र के दुर्लभ संग्रहालय और ग्रंथालय का भी अवलोकन किया। इस दौरान बाबू रेवाराम ‘पण्डित’ की तवारीख हैहयवंशी राजाओं की पांडुलिपि (1858), पंडित सुंदरलाल शर्मा की हस्तलिखित जेल पत्रिका “श्री कृष्ण जन्म स्थान”, रानी दुर्गावती कालीन दुर्लभ गीता की पांडुलिपि और वर्ष 1845 से 1905 तक की “कोलकाता रिव्यू” सहित ताड़पत्र और संस्कृत की विभिन्न पांडुलिपियाँ प्रदर्शित की गईं।

साथ ही बस्तर भूषण पंडित केदारनाथ ठाकुर, बाबू प्यारेलाल गुप्त एवं यतियतन लाल की हस्तलिखित दैनिक डायरियाँ भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़