रायगढ़, 09 अप्रैल 2026।
गजमार पहाड़ी पर स्थित प्रतिष्ठित बजरंगबली मंदिर का नवनिर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। यह मंदिर, जो 1980 में जन सहयोग से स्थापित हुआ था, अब धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस पहाड़ मंदिर में स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में विशेष आस्था और पर्यटन का केंद्र बनेगा। आगामी 7 मई 2026 को वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा और इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।
बुधवार को गैलेक्सी मॉल में मंदिर नवनिर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल और सुशील मित्तल ने उपस्थित लोगों को नवनिर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में प्रत्येक नागरिक अपना सहयोग दे सकता है। इसके लिए जल्द ही एक क्यूआर कोड या बैंक खाता नंबर जारी किया जाएगा, जिससे लोग आसानी से और कैशलेस तरीके से योगदान कर सकेंगे।
समिति ने यह भी बताया कि लोगों का स्वेच्छा से दिया गया योगदान इस परियोजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा। सभी का जुड़ाव मंदिर नवनिर्माण में इस कार्य को जनआधारित बनाने का मुख्य उद्देश्य है। इस सहयोग से रायगढ़ का पहाड़ मंदिर एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और यह पूरी प्रक्रिया जन सहयोग से सम्पन्न की जाएगी।









.jpg)

.jpg)
.jpg)
