गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 09 अप्रैल 2026।
गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं के साथ भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं मौके पर ही मृत्यु हो गईं।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सुबह लगभग 6:15 बजे आईटीआई सेमरा के पास मुख्य सड़क पर हुई। बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक एमपी 21 जी 0992) ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिलाएं 15 से 20 फीट तक उछलकर दूर जा गिरीं। पिकअप वाहन टक्कर के बाद पास में खड़ी एक बस से भी टकरा गया। घटना के बाद चालक लल्लू फरार हो गया जबकि हेल्पर संदीप यादव घायल हुआ।
स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकाओं के शव जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में सुरक्षित रखे। उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने बताया कि दोनों महिलाएं मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष और गहरा शोक है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित वाहन मासूमों की जान को बार-बार खतरे में डालते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।







.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
