हरियाणा
09 Apr, 2026

फतेहाबाद में कंबाइन मशीन से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने नेशनल हाइवे 9 पर मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही कंबाइन मशीन से भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरापोस्त बरामद किया। चालक बलजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

फतेहाबाद, 09 अप्रैल।

फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टीम ने गुरुवार को नेशनल हाइवे 9 पर गश्त के दौरान मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही एक कंबाइन मशीन को रोककर उसमें छिपाई गई भारी मात्रा में नशा बरामद किया। आरोपी ड्राइवर ने अफीम और डोडा चूरापोस्त को कंबाइन के लोहे की पाइपों और कचरा निकलने वाले हिस्से में छुपाया था।

एएसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली कि संगरूर जिले के गांव फुलेड़ा का निवासी बलजीत सिंह गेहूं की कटाई के लिए मध्य प्रदेश गया था और वापसी में नशा लेकर फतेहाबाद के रास्ते पंजाब लौटेगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़ोपल फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी ही देर में संदिग्ध कंबाइन वहां पहुंची और चालक को पकड़ लिया गया।

डीएसपी नरसिंह की उपस्थिति में कंबाइन की जांच की गई। तलाशी में पीछे के हिस्से से 15 किलो 220 ग्राम डोडा चूरापोस्त और लोहे की पाइप में छुपाया गया 722 ग्राम अफीम बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशा किससे लिया गया और पंजाब में इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़