नोएडा, 09 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि मृतका श्वेता पत्नी अनिल कुमार (29) मूल रूप से जनपद कन्नौज की निवासी थी। उन्होंने कहा कि श्वेता ने बीती रात अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और यदि परिवार कोई शिकायत दर्ज कराता है तो पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। घटना से इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
