फतेहाबाद, 09 अप्रैल।
शहर के मोहल्ला रामपुरा में एक घर से सोने के जेवर और नकदी चोरी के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमित कुमार, पुत्र सज्जन कुमार, निवासी कुकड़ावाली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 32.91 ग्राम सोने के आभूषण, जिसमें दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी साधारण बालियां, दो जोड़ी लटकन चेन, दो लेडीज अंगूठियां, एक ओम नुमा लॉकेट, दो ईयर चेन और 6 नग सोने के नाक व कान के आभूषण तथा 2,100 रुपये नकद बरामद किए।
डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में गुलशन कुमार, पुत्र सुभाष चंद, निवासी वार्ड नंबर 06 रामपुरा, फतेहाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 से 6 अप्रैल के बीच अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की का शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हैरानी की बात यह रही कि शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए जेवरों से अधिक आभूषण पुलिस ने बरामद किए। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शिकायतकर्ता को अपने सभी जेवरों की सही जानकारी नहीं थी या उसने घबराहट में कम विवरण दिया। इस अनोखे मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।


.jpg)




.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
