सिलीगुड़ी, 23 मई।
देशबंधु पाड़ा स्थित श्री श्री नरोत्तम गौड़ीय मठ से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गए सभी सामान को बरामद कर लिया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार मठ से चोरी हुई 22 अष्टधातु गोपाल मूर्तियों के साथ अन्य बर्तन भी बरामद किए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर निवासी प्रसेंजीत सरकार को हिरासत में लिया गया, जिसके खिलाफ पहले से ही कई चोरी के मामले दर्ज हैं और पूछताछ में उसने सामान बेचने के लिए लेने की बात स्वीकार की।
आगे की पूछताछ में दिलीप सरकार और पियाल सरकार के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने ईस्टर्न बाईपास क्षेत्र के ढाकेश्वरी मोड़ के पास स्थित दिलीप सरकार के घर पर छापेमारी कर चोरी की मूर्तियां और बर्तन बरामद किए तथा दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रसेंजीत के अनुसार दोनों आरोपी कबाड़ का कारोबार करते हैं और उन्होंने यह सामान खरीदा था, जबकि इस पूरे मामले में एक मुख्य आरोपी की भूमिका भी सामने आई है जो अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस अभियान जारी है।






.jpg)







