Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
10 Jul, 2026

पाकिस्तान के करक में पुलिस मुठभेड़, चार संदिग्ध आतंकी ढेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के करक में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।

करक, 10 जुलाई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित करक जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खट्टक बांध इलाके में एक संयुक्त खुफिया कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गिराए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही सुरक्षा दल वहां पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें चारों आतंकी ढेर हो गए। मारे गए ये आतंकी पिछले दिनों मारे गए कमांडर जाहिद के करीबी बताए जा रहे हैं।

इलाके में तलाशी अभियान जारी है। बलोचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत वर्तमान में आतंकवाद की भीषण समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले बलोचिस्तान के एन-25 हाइवे पर एक सैन्य कार्रवाई में 19 आतंकी मारे गए थे, जिसमें 11 जवान भी शहीद हुए थे।

पाकिस्तान सरकार ने इन तत्वों के खात्मे के लिए ऑपरेशन गजब लिल-हक शुरू किया है। इस अभियान में अब तक कई अफगान तालिबान सदस्यों को मार गिराया गया है। सेना और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के विरुद्ध यह जंग पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़