अपराध
08 Jul, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद में शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुरादाबाद, 8 जुलाई।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना नागफनी क्षेत्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपित को जेल भेज दिया।

थाना नागफनी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पांच जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि गड्ढोवाला नवाबपुरा निवासी रईयान ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़