Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Jun, 2026

रायगढ़ स्टेशन के बाहर गोगो रैपर के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, नशे की बिक्री का खुलासा

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने गोगो रैपर की अवैध बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से बड़ी मात्रा में नशे से जुड़े रैपर बरामद हुए।

रायगढ़, 10 जून ।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को गोगो रैपर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

पुलिस ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा (38) को पकड़ा, जो सिंधी कॉलोनी, पक्की खोली, चक्रधरनगर क्षेत्र का निवासी है। उसकी तलाशी के दौरान दो कार्टूनों में रखे 20 डिब्बों से कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इन रैपरों का उपयोग तंबाकू मिश्रित पदार्थ या गांजा भरकर नशे के रूप में किया जाता है। यह सामग्री नशे के अवैध उपयोग के लिए सप्लाई की जा रही थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह सामान तिल्दा, जिला रायपुर से लगभग 14,500 रुपये में खरीदा था और रायगढ़ में विभिन्न पान ठेलों के माध्यम से चोरी-छिपे इसकी बिक्री करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि नशे से जुड़े ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध बिक्री नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़