मशहद, 10 जुलाई।
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार देर रात मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके बड़े बेटे हुज्जतुलइस्लाम सैय्यद मुस्तफा हुसैनी खामेनेई की उपस्थिति में लाखों लोगों ने अंतिम नमाज अदा की। इसी के साथ ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में छह दिनों से जारी शोक यात्रा का समापन हुआ।
पिछले दिनों कोम, नजफ और कर्बला में भी अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में पूरी की गई थीं। खामेनेई ने लगभग 37 वर्षों तक ईरान का नेतृत्व किया था। मार्च महीने में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया था।
अंतिम यात्रा में उमड़ी लाखों समर्थकों की भीड़ ने अमेरिका और इजरायल के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बैनर भी दिखाए। ईरान में 28 फरवरी को तेहरान में एक संयुक्त हमले में खामेनेई की मृत्यु हो गई थी।
इस अंतिम विदाई के दौरान भी तनाव चरम पर था। ईरान ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में व्यवधान डालने के उद्देश्य से अमेरिका ने तेहरान-मशहद रेलवे लाइन के दो पुलों पर बमबारी की। नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई एक हमले में घायल होने के कारण इस आयोजन में शामिल नहीं हो सके।








.jpg)
