Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
18 Jun, 2026

भोपाल में नौकरी बहाली की मांग को लेकर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक

भोपाल के एमपी नगर में नौकरी बहाली की मांग को लेकर एक युवक हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने करीब 57 मिनट की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।

भोपाल, 18 जून।

राजधानी भोपाल के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नौकरी में बहाली की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और तारों पर चलने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हरदा निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो पहले डाकघर में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। एक आपराधिक प्रकरण के बाद उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, जिसके बाद से वह लगातार नौकरी बहाली की मांग कर रहा था।

बताया गया कि गुरुवार सुबह वह हरदा से भोपाल पहुंचा और एमपी नगर स्थित डाकघर में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इससे आहत होकर उसने विरोध स्वरूप बिजली के खंभे पर चढ़कर खतरनाक कदम उठा लिया।

घटना के समय क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य चल रहा था, जिसके चलते बिजली आपूर्ति पहले से बंद थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पहले भीड़ को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। करीब 57 मिनट की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ।

पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़