बलिया, 23 मई।
बलिया शहर में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान छह नाबालिग लड़कियों, एक महिला और स्पा संचालक सहित दो युवकों को मौके से पकड़ा गया।
सूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और छह से अधिक पुलिसकर्मी दोपहर से ही शीश महल इलाके स्थित चटोरी गली के एक स्पा सेंटर में निगरानी के लिए पहुंचे हुए थे, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।
शाम करीब सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा और शहर कोतवाल विपिन सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सात नाबालिग लड़कियों और एक महिला को बाहर निकाला तथा दो युवकों को भी हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा अपने क्षेत्र में दर्ज एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
शहर कोतवाल ने बताया कि सभी पकड़े गए लोगों में सात लड़कियां और दो युवक शामिल हैं तथा नाबालिग होने के कारण उन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।






.jpg)







