प्रशासनिक खबरें
23 May, 2026

गांधीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा दी है।

भोपाल, 23 मई ।

थाना गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर मामले में 21 वर्षीय शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर लगातार दबाव बनाकर पीड़िता को प्रताड़ित करने के आरोप हैं।

घटना 21 मई 2026 की है, जब पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बालिका ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शाहरुख उसकी फूफी के घर आना-जाना करता था और इसी दौरान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए और उन्हीं के जरिए लगातार धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू हुई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहरुख पिता साजिद पठान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मदर इंडिया कॉलोनी शाहजहांनाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़