वाराणसी, 09 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोतवाली थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के युवा नेता संदीप सिंह स्वर्णकार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। संदीप की पत्नी खुशबू सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके पति को थैलियम जहर दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खुशबू सिंह ने बताया कि उनके पति समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेता हैं और उनके संबंध पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी हैं। संदीप अक्सर व्यवसायिक कारणों से बाहर जाते रहते हैं। पत्नी का कहना है कि जो साथी उनके साथ यात्रा करते थे, उनमें से किसी ने संदीप को जहर देने की संभावना है।
मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टरों ने संदीप में थैलियम जहर मिलने की पुष्टि की है। खुशबू सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)