अपराध
09 Apr, 2026

ड्रग तस्करी फेल, महिला समेत पांच गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में पुलिस और एसओजी ने मादक पदार्थ तस्करी की योजना रचने वाले एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

सिलीगुड़ी, 09 अप्रैल।

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव के बीच मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ है, जिसमें महिला को मोहरा बनाकर पुराने आरोपितों ने नए तरीके से तस्करी की योजना बनाई थी। सिलीगुड़ी पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की सतर्कता के चलते यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।

एसओजी और सिलीगुड़ी थाने की संयुक्त टीम ने बुधवार रात जोड़ापानी ब्रिज के पास एक संदिग्ध फोर व्हीलर से लगभग एक किलो कच्चा मादक पदार्थ बरामद किया। इस पदार्थ से ब्राउन शुगर तैयार की जानी थी। इस मामले में एक महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में पूजा रसाइली (33), पप्पू गिरी (48), अजहरूद्दीन साह (39), एमडी मुराद अंसारी (40) और एमडी शमशेर आलम (35) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से चार आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित मालदा से कच्चा सामान लेकर सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर तैयार कर तस्करी करने की योजना बना रहे थे। लगातार कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने इस बार तैयार ड्रग्स की बजाय कच्चे माल की तस्करी का तरीका अपनाया था।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़