छत्तीसगढ़
09 Apr, 2026

सोनपुरी डायवर्सन कार्य हेतु 4.04 करोड़ स्वीकृत

छत्तीसगढ़ में सोनपुरी डायवर्सन और नहरों के रिमॉडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 4.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

रायपुर, 09 अप्रैल 2026।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ में स्थित सोनपुरी डायवर्सन के शीर्ष कार्य और नहरों के रिमॉडलिंग एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 04 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

इस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात सिंचाई की उपलब्ध क्षमता में वृद्धि होगी। वर्तमान में 115 हेक्टेयर क्षेत्र के विरूद्ध 59 हेक्टेयर की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे इस योजना के पूरा होने पर पूरी तरह से पूरा किया जाएगा।

साथ ही, बचत जल के उपयोग से अतिरिक्त 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कुल 165 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रभावी सिंचाई सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को बेहतर जल प्रबंधन और उत्पादन में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़