छत्तीसगढ़
09 Apr, 2026

निगम कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी कार्यों की समीक्षा की

नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने पीडब्ल्यूडी विभाग की बैठक में शहर के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा कर सभी इंजीनियरों को सख्त निर्देश दिए।

रायगढ़, 09 अप्रैल 2026।

नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज गुरुवार को निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक लेकर शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर ने समयसीमा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सभी इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर क्षत्रिय ने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्यों में विलंब किया जा रहा है, लापरवाही बरती जा रही है या कार्यादेश के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल नोटिस जारी किया जाए। यदि नोटिस के बाद भी सुधार नहीं होता है या प्रगति संतोषजनक नहीं रहती, तो ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और प्रत्येक कार्य की टेस्टिंग रिपोर्ट बिल के साथ संलग्न करें। इसके अलावा बिल भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि ठेकेदारों को कार्यों के एवज में समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए सभी फाइलों का प्रोटोकॉल के तहत संधारण और संचालन किया जाए। उन्होंने इंजीनियरों एवं लिपिकों को भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित सभी उपअभियंता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 33°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़