स्टार्टअप्स व उद्यमिता
09 Apr, 2026

ओम पावर ट्रांसमिशन का 150.06 करोड़ आईपीओ लॉन्च

ओम पावर ट्रांसमिशन ने 150.06 करोड़ रुपये के आईपीओ को लॉन्च किया, जिसमें रिटेल, एनआईआई और क्यूआईबी निवेशकों के लिए हिस्सा आरक्षित है। कंपनी के वित्तीय आंकड़े मजबूत हैं और इस आईपीओ से पूंजी जुटाने का लक्ष्य है।

नई दिल्ली, 09 अप्रैल

पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कार्यरत ओम पावर ट्रांसमिशन ने 150.06 करोड़ रुपये के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किया। निवेशक 13 अप्रैल तक इस इश्यू में आवेदन कर सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 15 अप्रैल को होगा और 16 अप्रैल को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। बीएसई और एनएसई पर शेयर 17 अप्रैल से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

आईपीओ का प्राइस बैंड 166 से 175 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जबकि एक लॉट में 85 शेयर होंगे। कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर आठ रुपये का डिस्काउंट भी दिया गया है। रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट (85 शेयर) के लिए 14,875 रुपये निवेश कर सकते हैं और अधिकतम 13 लॉट यानी 1,105 शेयरों के लिए 1,93,375 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। कुल 85.759 लाख शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनमें 75.75 लाख नए शेयर और 10 लाख ऑफर फॉर सेल शेयर शामिल हैं।

आईपीओ लॉन्च से पहले चार एंकर निवेशकों ने प्रति शेयर 175 रुपये के भाव पर 25,72,270 शेयर खरीदे और 45.01 करोड़ रुपये जुटाए। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 प्रतिशत हिस्सा, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत और नॉन-इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए न्यूनतम 15 प्रतिशत आरक्षित है। बुक रनिंग लीड मैनेजर बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और रजिस्ट्रार एमयूजीएफ इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का शुद्ध लाभ 2022-23 में 6.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 7.41 करोड़ रुपये और 2024-25 में 22.08 करोड़ रुपये रहा। वर्तमान वित्त वर्ष 31 दिसंबर तक शुद्ध लाभ 23.37 करोड़ रुपये हो चुका है। राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जो 2022-23 में 121.71 करोड़ से 2024-25 में 281.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कंपनी का कर्ज 2022-23 में 25.57 करोड़ रुपये से 2024-25 में घटकर 18.90 करोड़ और वर्तमान वित्त वर्ष में 38.47 करोड़ रुपये हो गया। नेटवर्थ 43.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 दिसंबर तक 119.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिजर्व और सरप्लस भी लगातार बढ़ते हुए 93.17 करोड़ रुपये तक पहुंचे। ईबीआईटीडीए 2022-23 में 11.93 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 35.66 करोड़ रुपये और वर्तमान वित्त वर्ष में 34.24 करोड़ रुपये रहा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़