Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
23 Oct, 2026

शुरुआती बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

घरेलू शेयर बाजार में आज हरे निशान में शुरुआत होने के बाद बिकवाली हावी होने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर।

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत में उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली का असर देखा जा रहा है। हालांकि दिन की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और निवेशकों की लिवाली से बाजार में कुछ समय के लिए तेजी भी दर्ज की गई थी।

कारोबार शुरू होते ही लिवालों के सक्रिय होने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊंचे स्तरों तक पहुंचे। कुछ ही समय में बिकवाली का दबाव बढ़ने से यह बढ़त टिक नहीं सकी और दोनों प्रमुख सूचकांक गिरकर लाल निशान में चले गए।

बीएसई सेंसेक्स आज 416.25 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 73,665.64 अंक पर खुला। शुरुआत में लिवाली के जोर से यह उछलकर 73,766.51 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा।

टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों की तेजी ने बाजार को संभाला, परंतु अन्य बड़ी कंपनियों में मुनाफावसूली के कारण सूचकांक नीचे फिसल गया। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 423.14 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 72,826.25 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई का निफ्टी भी 54.55 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 22,742.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती खरीदारी के बल पर यह उछलकर 22,787.25 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा।

इसके बाद चौतरफा बिकवाली के कारण निफ्टी अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और लाल निशान में आ गया। शुरुआती एक घंटे का कारोबार पूरा होने पर सुबह 10:15 बजे निफ्टी 194.40 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 22,493.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान शेयर बाजार में कुल 2,973 शेयरों में कारोबार दर्ज किया गया। इनमें से केवल 509 शेयर बढ़त बनाकर हरे निशान में थे, जबकि 2,464 शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में बने हुए थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर तेजी के साथ तथा 39 शेयर बिकवाली के दबाव में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

कारोबार के शुरुआती दौर में टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.63 प्रतिशत से लेकर 0.13 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जियो फाइनेंशियल, टाइटन कंपनी और टीएमपीवी के शेयरों में 3.51 प्रतिशत से लेकर 2.58 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

इससे पूर्व कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 460.30 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 73,249.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 123.70 अंक या 0.54 फीसदी फिसलकर 22,687.65 अंक पर बंद हुआ था।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़