वैश्विक बाजार, 26 अक्टूबर।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले तेल के दाम करीब छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।
कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 1.1 प्रतिशत गिरकर 115.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत में 1.6 प्रतिशत की कमी आई और यह 101.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।














