नई दिल्ली, 14 अप्रैल।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को देश के प्रमुख बाजारों—शेयर बाजार, मुद्रा बाजार, जिंस बाजार और सर्राफा बाजार—में कारोबार पूरी तरह स्थगित रहा। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शाम के सत्र में खुला रहेगा, जबकि नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में पूरे दिन कारोबार बंद रहेगा। अब सभी घरेलू बाजारों में बुधवार को सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
बीएसई और एनएसई सहित शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक, मुद्रा विनिमय तथा सर्राफा बाजार में कोई लेनदेन नहीं हुआ। इसी तरह इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी खंड में भी पूरी तरह अवकाश रहा। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में सुबह का सत्र बंद रखा गया, लेकिन शाम पांच बजे से रात्रि 11:55 बजे तक कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा। अब अगला कारोबारी दिन 15 अप्रैल को रहेगा, जबकि अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर होगी।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को भी बाजार दबाव में रहे, जहां बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ था।


.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)


