नई दिल्ली, 16 अप्रैल।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूत रुख देखने को मिला और कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोने के भाव में 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी की कीमत में भी शुरुआती कारोबार के दौरान 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,820.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
घरेलू सर्राफा बाजार में आई इस तेजी के चलते देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये से 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। चांदी में आई मजबूती के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में यह धातु 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कोलकाता में 24 कैरेट 1,55,360 रुपये और 22 कैरेट 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ है। जयपुर में 24 कैरेट 1,55,510 रुपये और 22 कैरेट 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।






.jpg)
.jpg)




