शेयर बाज़ार
15 Apr, 2026

वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूत तेजी दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूती के साथ शुरुआत की और खरीदारी के समर्थन से लगातार ऊपरी स्तरों पर कारोबार करते रहे। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सक्रिय भागीदारी से बाजार में सकारात्मक रुख बना रहा।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल।

पश्चिम एशिया संकट को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ दोबारा बातचीत शुरू होने के संकेतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों की तरह घरेलू शेयर बाजार में भी सकारात्मक रुख देखा गया। बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, हालांकि शुरुआती कारोबार में कुछ मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मजबूती बनी रही। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.71 प्रतिशत और निफ्टी 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स हेल्थकेयर, लार्सन एंड टुब्रो और टीसीएस में 4.60 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज, ओएनजीसी, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए।

कुल कारोबार में 2,829 शेयर सक्रिय रहे, जिनमें 2,639 शेयर लाभ में और 190 शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर हरे निशान में जबकि केवल एक शेयर लाल निशान में रहा। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी और चार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 1,133.53 अंक की बढ़त के साथ 77,981.10 अंक पर खुला और शुरुआती दौर में 78,270.42 अंक तक पहुंच गया। हालांकि बाद में मुनाफावसूली से यह 77,849.52 अंक तक फिसला, लेकिन खरीदारी लौटने से इसमें फिर तेजी आई। सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 1,313.62 अंक की मजबूती के साथ 78,161.19 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई निफ्टी 321.15 अंक की बढ़त के साथ 24,163.80 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 24,280.90 तक पहुंच गया। मुनाफावसूली के बाद यह 24,145.80 तक गिरा, लेकिन फिर खरीदारी बढ़ने से इसमें सुधार देखा गया। सुबह 10:15 बजे निफ्टी 397.65 अंक की तेजी के साथ 24,240.30 पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 702.68 अंक गिरकर 76,847.57 पर और निफ्टी 207.95 अंक टूटकर 23,842.65 पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़