नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026।
पश्चिम एशिया में शांति समझौते की बढ़ती संभावनाओं के बीच वैश्विक बाजारों से आज सकारात्मक संकेत मिले। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिश्रित रुख के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का माहौल रहा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान में युद्ध के जल्द समाप्त होने के संकेत दिए जाने से वॉल स्ट्रीट में उत्साह बढ़ा। एस एंड पी 500 सूचकांक 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7022.95 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक 376.93 अंक यानी 1.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24016.02 अंक पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48514.27 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला। एफटीएसई 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10559.58 अंक पर बंद हुआ। सीएसी 0.64 प्रतिशत कमजोर होकर 8274.57 अंक पर बंद हुआ। जबकि डीएएक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 24066.70 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज व्यापक खरीदारी देखी गई और सभी नौ प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 143 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 24392.50 अंक पर पहुंचा। ताइवान वेटेड सूचकांक 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36973.53 अंक पर कारोबार कर रहा है।
निक्केई सूचकांक 1320.76 अंक यानी 2.27 प्रतिशत उछलकर 59455 अंक पर पहुंच गया। कोस्पी सूचकांक 1.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6207.21 अंक पर पहुंचा। हैंग सेंग सूचकांक 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26362 अंक पर रहा।
शंघाई कंपोजिट 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 4048.64 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट 0.18 प्रतिशत बढ़कर 7637.07 अंक पर, सेट कंपोजिट 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1507.67 अंक पर तथा स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 5023.22 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।








.jpg)
.jpg)



