शेयर बाज़ार
15 Apr, 2026

तनाव घटने की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख, प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे

वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है, जहां अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली है। इसी तेजी के बीच डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500, नैस्डैक और निक्केई सहित प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए और डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। यूरोपीय बाजारों में भी खरीदारी का रुख जारी रहा, जबकि एशियाई बाजारों में भी चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है।

ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू होने के संकेतों के कारण अमेरिकी बाजारों में पूरे सत्र के दौरान उत्साह बना रहा। डाउ जॉन्स में 600 अंक तक की बढ़त दर्ज हुई। एस एंड पी 500 इंडेक्स 81.14 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,967.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 455.35 अंक यानी 1.96 प्रतिशत बढ़कर 23,639.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 80.74 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,616.73 अंक पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र में तेजी का माहौल रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.25 प्रतिशत बढ़कर 10,609.06 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 91.88 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,327.86 अंक पर पहुंचा, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 301.78 अंक यानी 1.26 प्रतिशत चढ़कर 24,044.22 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज व्यापक तेजी का रुख बना हुआ है। नौ में से आठ बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में अवकाश होने से सेट कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। गिफ्ट निफ्टी 335 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,212.50 अंक पर है। हैंग सेंग इंडेक्स 263.68 अंक यानी 1.01 प्रतिशत बढ़कर 26,136 अंक पर पहुंचा। कोस्पी इंडेक्स 180.92 अंक यानी 3.03 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 6,148.67 अंक पर रहा। ताइवान वेटेड इंडेक्स 599.50 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 36,895.62 अंक पर पहुंच गया।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 454.61 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,332 अंक पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,031.66 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,041.45 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,688.30 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़