शेयर बाज़ार
17 Apr, 2026

वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुझान, अमेरिका-यूरोप में बढ़त, एशियाई बाजारों में नरमी का रुख

वैश्विक शेयर बाजारों में आज मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में हल्की बढ़त, जबकि एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव अधिक देखने को मिला।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल

वैश्विक शेयर बाजारों से आज मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जबकि वायदा कारोबार में हल्की मजबूती दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों ने भी पिछले सत्र में अलग-अलग दिशा में प्रदर्शन किया। वहीं एशियाई बाजारों में आज अधिकतर जगह बिकवाली का दबाव हावी दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान सकारात्मक रुझान रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,041.28 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक कंपोजिट 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,102.70 अंक पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी जा रही है और यह 48,625.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। एफटीएसई इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,589.99 अंक पर बंद हुआ, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत चढ़कर 24,154.47 अंक पर पहुंच गया। इसके विपरीत, सीएसी इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,262.70 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। नौ प्रमुख बाजारों में से सात के सूचकांक लाल निशान में हैं, जबकि दो में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,217 अंक पर कारोबार कर रहा है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत मजबूत होकर 7,647.89 अंक पर पहुंचा।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,994.75 अंक पर रहा। शंघाई कंपोजिट 0.30 प्रतिशत टूटकर 4,043.45 अंक पर आ गया। हैंग सेंग इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 26,085 अंक पर कारोबार कर रहा है।

सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.07 प्रतिशत गिरकर 1,473.92 अंक पर, निक्केई इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,993 अंक पर, कोस्पी इंडेक्स 0.71 प्रतिशत टूटकर 6,181.90 अंक पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,890.31 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़