शेयर बाज़ार
17 Apr, 2026

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में हल्की गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज हुई, जबकि चांदी में हल्की गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में मजबूती का रुझान देखा गया।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेजी का रुझान देखने को मिला, जबकि चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में सोना 200 रुपये से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, वहीं चांदी में करीब 200 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली कमी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही।

देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,55,580 रुपये से 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,610 रुपये से 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई में 24 कैरेट 1,55,580 रुपये और 22 कैरेट 1,42,610 रुपये पर कारोबार हुआ। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,55,630 रुपये और 22 कैरेट 1,42,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,56,670 रुपये और 22 कैरेट 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कोलकाता में 24 कैरेट 1,55,580 रुपये और 22 कैरेट 1,42,610 रुपये पर कारोबार हुआ। भोपाल में 24 कैरेट 1,55,630 रुपये और 22 कैरेट 1,42,660 रुपये पर दर्ज हुआ।

लखनऊ में 24 कैरेट 1,55,730 रुपये और 22 कैरेट 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पटना में 24 कैरेट 1,55,630 रुपये और 22 कैरेट 1,42,660 रुपये पर कारोबार हुआ। जयपुर में 24 कैरेट 1,55,730 रुपये और 22 कैरेट 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमतों में मजबूती का रुझान बना रहा, जहां 24 कैरेट सोना 1,55,580 रुपये और 22 कैरेट 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़