तेहरान 16 अप्रैल
न्यूयॉर्क/तेहरान 16 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध से प्रभावित ईरान में मानवीय संकट को देखते हुए आपात सहायता जारी करने का निर्णय लिया है। संस्था ने देश के लिए 12 मिलियन डॉलर, यानी लगभग 100 करोड़ रुपये की राहत सहायता को मंजूरी दी है, ताकि बिगड़ती परिस्थितियों के बीच नागरिकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख ने जानकारी दी कि लगभग चालीस दिनों तक चले संघर्ष के दौरान हजारों लोगों की जान चली गई है और देश का बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि यह राहत राशि विभिन्न साझेदार संगठनों के माध्यम से जमीनी स्तर पर राहत कार्यों को गति देने में उपयोग की जाएगी। इसके तहत प्रभावित लोगों तक भोजन, चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी और अन्य आवश्यक सेवाएं तेजी से पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्तमान स्थिति में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। ऐसे हालात में यह आर्थिक मदद जीवनरक्षक साबित हो सकती है।
मानवीय सहायता से जुड़े संगठनों का कहना है कि संघर्ष के चलते हालात लगातार और अधिक जटिल होते जा रहे हैं। यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं निकला, तो संकट और गहरा सकता है।






.jpg)

.jpg)




