कीव, 16 अप्रैल
कीव 16 अप्रैल को यूक्रेन की राजधानी समेत कई नागरिक इलाकों पर रूस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जो कई घंटों तक चला और दिन से रात तक जारी रहा। इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार रूस ने लगभग 700 ड्रोन और दर्जनों बैलिस्टिक तथा क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनका मुख्य निशाना नागरिक क्षेत्र रहे। यह पिछले लगभग दो सप्ताह में किया गया सबसे बड़ा हवाई हमला बताया गया है।
रूस की ओर से यूक्रेन पर यह हमले चार वर्ष से जारी व्यापक संघर्ष का हिस्सा बताए जाते हैं, जिसमें लगभग हर दिन नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया जाता है और बीच-बीच में बड़े हमले किए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक नागरिक इस संघर्ष में मारे जा चुके हैं।






.jpg)

.jpg)





