न्यायपालिका
12 Jun, 2026

सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई गुहार, 'काला हिरण' फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग

अभिनेता सलमान खान ने अपनी छवि और व्यक्तित्व अधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की है।

नई दिल्ली, 12 जून।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करते हुए आगामी फिल्म ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। सलमान ने याचिका में तर्क दिया है कि यह फिल्म उनके जीवन से जुड़े 1998 के काला हिरण शिकार मामले पर आधारित है, जिससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का सीधा उल्लंघन होता है।

याचिका के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने मुख्य किरदार को सलमान खान का हमशक्ल बनाकर पेश किया है और उनके सिग्नेचर ब्रेसलेट का भी इस्तेमाल किया है। सलमान का आरोप है कि फिल्म का प्रमोशन उनके नाम का दुरुपयोग करके किया जा रहा है। उन्होंने निर्माताओं को पूर्व में कानूनी नोटिस भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि शिकार का मामला अभी राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित है, ऐसे में इस तरह की फिल्म न्याय प्रक्रिया (ट्रायल) को प्रभावित कर सकती है।

फिल्म का निर्देशन भरत एस श्रीनेत ने किया है और इसे अमित जानी ने प्रोड्यूस किया है। विवाद से बचने के लिए निर्माताओं ने सलमान से प्रेरित किरदार को ‘अयान खान’ और लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को ‘लॉयन बिश्नोई’ नाम दिया है। फिल्म में शिकार से जुड़ी घटनाओं और संबंधित कानूनी सुनवाई के दृश्यों को भी फिल्माया गया है। फिल्म का पोस्टर हाल ही में जारी हुआ था और आज इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने फिल्म जगत में बहस छेड़ दी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़