नई दिल्ली, 12 जून।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक फीकी पड़ गई है। कारोबार की शुरुआत के साथ ही कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में सोना 2,950 रुपये से लेकर 3,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं, चेन्नई में गिरावट का दायरा 3,000 से 3,270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रहा है। राहत की बात यह है कि चांदी की कीमतों में आज कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
दामों में नरमी के बाद देश के ज्यादातर बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये से 1,47,270 रुपये के दायरे में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना भी 1,33,490 रुपये से 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव स्थिर रहने से यह दिल्ली में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
प्रमुख शहरों के भावों पर गौर करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,45,780 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,45,680 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,47,270 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,45,780 रुपये व 22 कैरेट सोना 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर बिक रहा है।










