भोपाल 16 अप्रैल 2026
भोपाल नगर निगम में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर बुधवार को पेंशनर्स एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, बीमा सह बचत योजना तथा समूह बीमा योजना से जुड़े लंबित मामलों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। शिविर का संचालन नगर निगम के अपर आयुक्त वरुण बड़ेरिया एवं चंचलेश गिरहारे के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त (पेंशन स्थापना) बशारत मोहम्मद खान, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सहायक अधीक्षक मृणाल खरे, पेंशन शाखा के प्रभारी अधिकारी मुन्नालाल सरवैया तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
शिविर में कुल 36 अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई, जिनके नियुक्ति आदेश सक्षम स्वीकृति के पश्चात शीघ्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम के सेवानिवृत्त एवं दिवंगत कर्मचारियों से जुड़े लगभग 200 लंबित प्रकरणों का भी निपटारा किया गया। लेखा विभाग ने बताया कि औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, अवकाश नकदीकरण, जीपीएफ सहित अन्य देय राशि का शीघ्र भुगतान किया जाएगा।







.jpg)

.jpg)



