हरिद्वार, 16 अप्रैल।
ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे व्यापक अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित अपराधियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम इब्राहिमपुर में हुए झगड़े से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फिरोज पुत्र रिफाकत और शौकत पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों पर पांच-पांच का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उनका चालान कर दिया गया है।






.jpg)

.jpg)




