अपराध
16 Apr, 2026

संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में संपत्ति विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर 16 अप्रैल

शाहजहांपुर 16 अप्रैल को जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरीखास गांव में संपत्ति विवाद के चलते मंगलवार देर रात 25 वर्षीय श्याम सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार करनपुर पड़री निवासी श्याम सुंदर बचपन से ही अपने नाना विश्राम के साथ बरीखास में रह रहा था और विश्राम द्वारा अपनी जमीन भी उसे दे दी गई थी। इसी बात से नाराज होकर विश्राम के भतीजे धनवीर और उसके पुत्र अजयभान बुधवार शाम श्याम सुंदर के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन अपने घर के पास ले गए।

इसके बाद अजयभान ने अवैध हथियार से श्याम सुंदर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और जांच शुरू की।

पुलिस ने बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर चंदोखा तिराहे के पास से मुख्य आरोपी अजयभान और उसके पिता धनवीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़