अपराध
16 Apr, 2026

छिनैती कांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

फिरोजाबाद में छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जिसके पास से अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए।

फिरोजाबाद 16 अप्रैल

फिरोजाबाद 16 अप्रैल को थाना रामगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के अनुसार 10 अप्रैल को थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया था, जबकि 11 अप्रैल को रामगढ़ क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात में तीन बाइक सवार युवकों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया था। इन घटनाओं के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चार टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में थाना रामगढ़ प्रभारी अपनी टीम के साथ बुधवार देर रात गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि छिनैती की घटनाओं में शामिल एक आरोपी छोटू उर्फ अवनीश निवासी नगला मिर्जा थाना रामगढ़, हसमत नगर गड्ढों के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है, जबकि उसके दो अन्य साथी पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़