इस्लामाबाद 16 अप्रैल
इस्लामाबाद 16 अप्रैल को पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। हालात को देखते हुए पुलिस ने बुधवार की आधी रात के बाद बगटू टॉप सरकी और चंबा गुल क्षेत्रों को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। साथ ही कई पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल भी हुए हैं।
कोहाट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह अभियान पिछले कई घंटों से लगातार चल रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि जब तक सभी घिरे हुए आतंकवादियों को समाप्त नहीं कर दिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।
कोहाट के पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और अंतिम कार्रवाई तेजी से की जा रही है।






.jpg)

.jpg)




