मध्य प्रदेश
16 Apr, 2026

भोपाल नगर निगम में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर विशेष सम्मेलन आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

भोपाल नगर निगम में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर विशेष सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

भोपाल, 16 अप्रैल।

‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। यह आयोजन आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के अनुसार इस सम्मेलन में महिला पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम तथा उससे जुड़े प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा। प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को इस विषय पर विशेष सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

सम्मेलन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर महापौर मालती राय, निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित सभी महिला पार्षद उपस्थित रहीं और उन्होंने अपने विचार साझा किए। यह आयोजन महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और स्थानीय शासन में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़