मध्य प्रदेश
16 Apr, 2026

मध्य प्रदेश में जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया शुरू, नागरिक स्वयं भरेंगे जानकारी

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें नागरिक ऑनलाइन विवरण भर सकेंगे। 30 अप्रैल तक चलने वाली यह सुविधा डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को सरल बनाएगी।

भोपाल, 16 अप्रैल।

मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत स्व-गणना की सुविधा आज से शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश के नागरिक अब ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से जुड़ा विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

जनसंपर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना हेतु स्व-गणना की सुविधा पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस पोर्टल पर नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

प्रमुख तिथियाँ और पोर्टल

स्व-गणना की अवधि के तहत प्रदेश के नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक 1 मई से 30 मई 2026 के बीच घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in निर्धारित किया गया है।

स्व-गणना प्रक्रिया में पंजीकरण के दौरान राज्य का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक होगा। एक बार दर्ज होने के बाद मुखिया का नाम और चुनी गई भाषा बदली नहीं जा सकेगी। इसके बाद नागरिकों को अपने आवास का स्थान डिजिटल मानचित्र पर चिन्हित करना होगा और मकान सूचीकरण संबंधी प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे।

स्व-गणना एक ऐसी ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसे पूरा करने में लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं और सफल सबमिशन के बाद एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होती है।

प्रक्रिया के चरणों में पहले पोर्टल पर प्रवेश कर राज्य का चयन, कैप्चा भरकर आगे बढ़ना शामिल है। इसके बाद परिवार का पंजीकरण, मोबाइल नंबर सत्यापन, भाषा चयन और ओटीपी के माध्यम से पुष्टि करनी होती है। इसके बाद निवास का विवरण दर्ज कर मानचित्र पर सटीक स्थान चिन्हित किया जाता है।

इसके बाद प्रश्नावली भरकर जानकारी दर्ज करनी होती है, जिसमें मकान सूचीकरण से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। उपयोगकर्ता प्रविष्टियों को ड्राफ्ट के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर सकते हैं। अंतिम सबमिशन के बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा।

सभी विवरणों की समीक्षा के बाद अंतिम सबमिट करने पर 11 अंकों की SE ID (H से प्रारंभ) जारी की जाएगी, जो एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

स्व-गणना के बाद भी क्षेत्रीय सत्यापन अनिवार्य रहेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का मिलान करेंगे। मिलान सही पाए जाने पर डेटा स्वीकार किया जाएगा, अन्यथा पुनः जानकारी एकत्र की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़