मध्य प्रदेश
16 Apr, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही 106 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

भोपाल, 16 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) के इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) के तहत उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी रश्मि देशमुख ने बताया कि नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की कुल लंबाई 72.18 किलोमीटर है और इस परियोजना की लागत 972.16 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस निर्माण कार्य को एमपीआरडीसी द्वारा पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद वे रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सिवनी मालवा की कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 106.34 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ रुपये के 45 कार्यों का लोकार्पण तथा 57.69 करोड़ रुपये के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ का वितरण भी करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़