मध्य प्रदेश
16 Apr, 2026

सीहोर में युवा रोजगार और स्वरोजगार मेला आयोजित, 1400 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर

सीहोर में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। 11 कंपनियां 1400 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी तथा स्वरोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीहोर, 16 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज (गुरुवार) सुबह 11 बजे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले के लिए रोजगार विभाग ने स्थानीय, राज्य स्तरीय तथा अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित किया है, ताकि युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकें। मेले में लगभग 11 कंपनियों द्वारा 1400 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नए प्रकरण तैयार किए जाएंगे। वहीं आईटीआई विभाग द्वारा युवाओं का चयन अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़