सुपौल, 18 अप्रैल।
बिहार सरकार ने राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया गया है।
गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र द्वारा 17 अप्रैल को जारी पत्र के मुताबिक राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और विशेष शाखा को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप दोनों उपमुख्यमंत्रियों को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए।
इसके साथ ही गृह विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), सहायक निदेशक आसूचना ब्यूरो एवं विभागीय आईटी प्रबंधक को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




.jpg)
.jpg)


.jpg)