गुवाहाटी, 18 अप्रैल।
असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने आश्वस्त किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को न्यूनतम 90 सीटें प्राप्त होंगी।
उन्होंने आज सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि 4 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक साबित होंगे। सैकिया ने यह भी संकेत दिया कि सीटों की संख्या तीन अंकों यानी ट्रिपल डिजिट तक पहुंच सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस संभावित जीत का श्रेय महिलाओं, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान को दिया।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए को इस बार ऐतिहासिक सफलता मिलने जा रही है और सीटों की संख्या 90 से नीचे नहीं जाएगी, बल्कि यह 100 के पार भी जा सकती है।




.jpg)
.jpg)


.jpg)