नेपाल
17 Apr, 2026

नेपाल में वामपंथी एकता पर फिर गरमाई राजनीति, प्रचण्ड और ओली की मुलाकात से अटकलें तेज

नेपाल में वामपंथी दलों की एकता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचण्ड और केपी शर्मा ओली की अस्पताल में हुई मुलाकात के बाद सियासी अटकलें बढ़ीं।

काठमांडू, 17 अप्रैल

नेपाल में वामपंथी दलों के बीच एकता को लेकर राजनीतिक चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और केपी शर्मा ओली की अस्पताल में हुई मुलाकात को लेकर सियासी अटकलें बढ़ गई हैं।

काठमांडू स्थित शिक्षण अस्पताल में भर्ती नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के संयोजक प्रचण्ड ने मुलाकात की। ओली को हाल ही में आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।

मुलाकात के बाद प्रचण्ड ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भविष्य की राजनीतिक दिशा और सहयोग को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद वामपंथी राजनीति को नए सिरे से आगे बढ़ाने के विषय पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और आज भी इस बात पर जोर दिया गया कि सभी वामपंथी दलों को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

प्रचण्ड के अनुसार, यह मुलाकात लगभग 40 मिनट तक चली, जिसमें राजनीतिक सहयोग और संभावित एकता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़