मालदा, 14 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ने से स्थिति अव्यवस्थित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह रैली मालदा जिले के चांचल स्थित कलम बागान में 12 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित की गई थी।
राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही सभा स्थल पूरी तरह भर गया और भीड़ लगातार बढ़ती रही। स्थिति उस समय अधिक बिगड़ गई जब महिलाओं के लिए निर्धारित बैठने की जगह में बड़ी संख्या में पुरुषों के प्रवेश से अव्यवस्था फैल गई। इससे वहां मौजूद महिलाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई और भीड़ के दबाव में कई महिलाओं को स्थल छोड़ना पड़ा।
भारी जनसमूह के कारण प्रशासन और पुलिस के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ-साथ पार्टी के स्वयंसेवक भी स्थिति को नियंत्रित करने में लगातार प्रयासरत रहे।




.jpg)
.jpg)



.jpg)


