देवरिया, 14 अप्रैल।
जिले के थाना गौरीबाजार क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड गौरीबाजार निवासी रम्भा देवी पत्नी अभय जायसवाल ने एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को मिशन शक्ति केंद्र में लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे तथा उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे हैं, घर में रहने नहीं दे रहे और गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे हैं। साथ ही दबाव बनाकर तलाक से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार, मिशन शक्ति टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की काउंसलिंग की और उसे आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। शिकायत के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस ने अभय जायसवाल और अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच साक्ष्यों के आधार पर जारी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)


