प्रयागराज, 14 अप्रैल
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए इरफान हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपितों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम तय किया गया है।
दोनों आरोपितों पर आरोप है कि करेली क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इरफान (55) की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के बाद से ही दोनों फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है। इस मामले में दोनों को नामजद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक इरफान, लाल मोहम्मद का पुत्र था और उसकी हत्या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। इस संबंध में मृतक के भतीजे सुफियान की तहरीर पर करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम घोषित किया गया है। साथ ही मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी जारी है।




.jpg)
.jpg)




.jpg)


