राजस्थान
14 Apr, 2026

अलवर में एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, केमिकल ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत

अलवर में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस और केमिकल से भरे ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 30 से अधिक यात्री घायल हो गए।

अलवर, 14 अप्रैल

अलवर जिले में मंगलवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कम से कम 30 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान के पास चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के निकट उस समय हुई जब इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पिनान स्थित आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अलवर और जयपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस थानाधिकारी राजेश मीणा के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़