नई दिल्ली, 14 अप्रैल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिख समुदाय के प्रमुख पर्व बैसाखी तथा ओड़िया नववर्ष महा बिषुबा पना संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों पर्वों पर लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अलग-अलग संदेश जारी किए।
प्रधानमंत्री ने बैसाखी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए सभी के जीवन में आनंद और समृद्धि की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य संदेश में महा बिषुबा पना संक्रांति के अवसर पर भी लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इस पर्व को नई शुरुआत और शुभता का प्रतीक बताया।




.jpg)




.jpg)


