उत्तर प्रदेश
14 Apr, 2026

अम्बेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प

वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वाराणसी, 14 अप्रैल।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय सभागार में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के मूल्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब का जीवन इस बात का प्रेरणास्रोत है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के योगदान तथा उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़